
2026 Tata Punch: भारत में हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट ने सुरक्षा के मामले में सबको प्रभावित किया है। इस कार ने भारत NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। खास बात यह है कि इसे एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन दोनों में 5-स्टार मिल चुके हैं, जिससे यह उन चुनिंदा माइक्रो SUV में शामिल हो गई है जिन्हें परफेक्ट सेफ्टी स्कोर मिला है।
माइक्रो SUV सेगमेंट में Tata Punch का मुकाबला हुंडई एक्स्टर, मारुति फ्रॉन्क्स, सिट्रोएन C3, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट किगर जैसी गाड़ियों से है।
1. 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा
नई Tata Punch में 360-डिग्री HD कैमरा दिया गया है, जो कार के चारों तरफ का पूरा व्यू दिखाता है। इसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर भी है, जो पार्किंग और ट्रैफिक में ड्राइविंग को आसान बनाता है। यह फीचर खासकर नए ड्राइवरों के लिए बहुत मददगार है।
2. हाई-स्ट्रेंथ बॉडी शेल
Tata Punch की बॉडी स्ट्रक्चर बेहद मजबूत है। यह टक्कर के दौरान झटके की एनर्जी को अवशोषित करती है और केबिन के अंदर बैठे यात्रियों को सुरक्षित रखती है। बॉडी चारों ओर एक मजबूत सेफ्टी केज तैयार करती है, जो क्रैश में कार के ढांचे को सुरक्षित रखती है।
3. 6 एयरबैग से सुरक्षा
इस फेसलिफ्ट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसमें फ्रंट, साइड और कर्टन एयरबैग शामिल हैं, जो एक्सीडेंट की स्थिति में ड्राइवर और यात्रियों को चारों तरफ से सुरक्षा देते हैं।
4. हिल डिसेंट कंट्रोल
हिल डिसेंट कंट्रोल फीचर की मदद से ढलान पर उतरते समय कार खुद को कंट्रोल में रखती है। यह फीचर खासकर पहाड़ी या ढलानों वाले इलाकों में ड्राइविंग को सुरक्षित बनाता है।
Video : माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी
5. इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
ESP या इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम अचानक फिसलन या तेज मोड़ पर कार को संतुलित रखता है। इससे हादसे का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।