Storm Alert News: अमेरिका में अचानक आई भीषण ठंड और बर्फीले तूफान ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए कि सप्ताहांत के दौरान 8,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस खतरे को देखते हुए पूरे देश को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिका पर मंडरा रहा है इतिहास का सबसे बड़ा सर्दी का खतरा
राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि अमेरिका के 40 से ज्यादा राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है। कई इलाकों में तापमान माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है, जिसे मौसम विशेषज्ञ “हिमयुग जैसी ठंड” बता रहे हैं। देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी, ओले और जमाने वाली बारिश शुरू हो चुकी है। एक बेहद खतरनाक तूफान अमेरिका के बड़े हिस्से की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जो कई दिनों तक तबाही मचा सकता है।
14 करोड़ लोगों पर सर्दी के तूफान का खतरा
राष्ट्रीय मौसम सेवा (National Weather Service) के अनुसार, न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक करीब 14 करोड़ लोग इस सर्दी के तूफान की चपेट में आ सकते हैं। पूर्वी टेक्सास से लेकर उत्तरी कैरोलिना तक भारी बर्फबारी और बर्फ जमने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कई इलाकों में हालात तूफान जैसी तबाही पैदा कर सकते हैं।
टेक्सास से न्यूयॉर्क तक बर्फ का कहर
शुक्रवार रात से ही टेक्सास के कई इलाकों में जमाने वाली बारिश और ओले गिरने लगे। ओक्लाहोमा में भारी बर्फबारी देखी गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह तूफान दक्षिण से होते हुए उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और बोस्टन में करीब 1 फुट (30 सेमी) तक बर्फ गिर सकती है।
एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में इमरजेंसी घोषित
हालात को देखते हुए अमेरिका के 12 से ज्यादा राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। राज्य सरकारों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि सड़कें पहले से ट्रीट की जा रही हैं, लेकिन जरूरी न हो तो यात्रा से बचें।
हजारों फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightAware के मुताबिक शनिवार को 3,400 से ज्यादा उड़ानें रद्द या लेट रहीं। रविवार को 5,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गईं। हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं। कई लोगों को अपनी यात्रा का रास्ता बदलना पड़ा।
माइनस 40 डिग्री तापमान, 10 मिनट में फ्रॉस्टबाइट का खतरा
अमेरिका के मिडवेस्ट इलाकों में हवा की ठंडक। माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है, जिससे केवल 10 मिनट में ही फ्रॉस्टबाइट (त्वचा जमने) का खतरा है। नॉर्थ डकोटा के बिस्मार्क शहर में हालात इतने खराब हैं कि लोग कई-कई कपड़े पहनकर भी ठंड से कांप रहे हैं।
बिजली गुल होने की आशंका, कंपनियां अलर्ट पर
बर्फ से ढके पेड़ और बिजली की लाइनें टूटने का खतरा बढ़ गया है। बिजली कंपनियां पहले से तैयार हैं और कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली कटौती हो सकती है।
चर्च और स्कूल में कार्यक्रम रद्द
भीषण ठंड की वजह से चर्चों ने ऑनलाइन प्रार्थना शुरू की। कई स्कूलों को बंद कर दिया गया। कार्निवल परेड रद्द की गईं। म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम बिना दर्शकों के कराए गए।कई यूनिवर्सिटीज ने भी कक्षाएं रद्द कर दी हैं।
संघीय सरकार पूरी तरह अलर्ट, FEMA तैयार
संघीय सरकार ने करीब 30 खोज और बचाव टीमों को स्टैंडबाय पर रखा है। FEMA ने बताया कि 70 लाख लोगों के लिए भोजन, 6 लाख कंबल, 300 जनरेटर तैयार रखे गए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह हालात से निपटने को तैयार है।
1500 से 2000 मील तक फैल सकता है तूफान
यह खतरनाक तूफान 1500 से 2000 मील तक के इलाके को प्रभावित कर सकता है। टेक्सास से लेकर न्यू इंग्लैंड तक बर्फीली हवाएं और जमाने वाली बारिश जनजीवन ठप कर सकती हैं।आने वाले हफ्ते में अमेरिका की आधी से ज्यादा आबादी को शून्य से नीचे तापमान झेलना पड़ सकता है।
फ्रीजिंग रेन से हालात और खतरनाक
वॉशिंगटन डीसी में स्नो इमरजेंसी लागू कर दी गई है। लोगों को सड़कों से गाड़ियां हटाने का आदेश दिया गया है। अनुमान है कि यहां 9 इंच तक बर्फ गिर सकती है, जिसके बाद फ्रीजिंग रेन हालात को और ज्यादा खतरनाक बना सकती है।
दक्षिणी अमेरिका में सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके होंगे
-Dallas
-Little Rock
-Memphis
-Nashville
-Atlanta के उत्तर के इलाके
-Charlotte
-Raleigh
-Roanoke
-Washington DC
-यहां बर्फ जमने से सड़कें, बिजली और पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।