Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

माघ मेले में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है किन्नर अखाड़ा

January 24, 2026

माघ मेले में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना है किन्नर अखाड़ा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम की रेती पर आयोजित माघ मेले में किन्नर अखाड़ा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माघ मेले के सेक्टर छह में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में आए किन्नर संत न केवल कल्पवास कर रहे हैं बल्कि प्रमुख स्नान पवरें पर धूमधाम से पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी भी लगा रहे हैं। इसके साथ ही किन्नर अखाड़े में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान अघोर तंत्र साधना भी की जा रही है। किन्नर अखाड़े में हर दिन शाम को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। माघ मेले में किन्नर संतों द्वारा हर दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में माघ मेले में आए श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर और यूपी की प्रदेश अध्यक्ष स्वामी कल्याणी नंद गिरी उफऱ् छोटी मां ने शुक्रवार देर शाम भगवान श्री कृष्ण की रास लीला का मंचन किया। उन्होंने खुद राधा का वेष धारण कर अपने शिष्य को कृष्ण बनाकर रासलीला का मंचन किया जिसने जमकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। स्वामी कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां ने कहा है कि किन्नर अखाड़े में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा अखाड़े में भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि इस बार किन्नर अखाड़े में 20 किन्नर संत कल्पवास भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम किन्नर अपने लिए कल्पवास नहीं करते हैं बल्कि अपने यजमानों के कल्याण के लिए हमने यह व्रत ले रखा है। उन्होंने कहा है कि किन्नर अखाड़े की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेंगे इसके साथ ही जो लोग किसी कारण से हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में चले गए हैं। उनके घर वापसी के लिए भी अभियान चलाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें