Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्मृति मंधाना को धोखा देने के इल्जाम को लेकर पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, भेजा 10 करोड़ का नोटिस

January 25, 2026

स्मृति मंधाना को धोखा देने के इल्जाम को लेकर पलाश मुच्छल ने उठाया बड़ा कदम, भेजा 10 करोड़ का नोटिस

खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और मशहूर गायक पलाश मुच्छल की शादी टूटने के बाद अब मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया है। शादी टूटने के बाद पलाश मुच्छल पर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिन पर अब उन्होंने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले एक प्रोड्यूसर विदनयन माने ने पलाश मुच्छल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। माने का दावा था कि शादी के फंक्शन के दौरान पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ बिस्तर में रंगे हाथों पकड़ा गया था। माने ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद वहां मौजूद महिला क्रिकेटरों ने पलाश की पिटाई की थी। इसके अलावा माने ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया था।

 

23 नवंबर 2025 को होनी थी शादी
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और दूसरी रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। हालांकि, शादी वाले दिन सुबह अचानक खबर आई कि शादी को मेडिकल इमरजेंसी के कारण टाल दिया गया है। बाद में यह सामने आया कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी रद कर दी है।

 

पहले पिता की बीमारी बताई गई वजह
शादी टलने के बाद शुरुआत में यह कहा गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। लेकिन कुछ समय बाद स्मृति और पलाश दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शादी रद होने की पुष्टि कर दी।

 

पलाश मुच्छल ने आरोपों को बताया झूठा
विदनयन माने के आरोपों पर पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि माने द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठे हैं। पलाश ने साफ किया कि ये आरोप जानबूझकर उनकी छवि और चरित्र को खराब करने के इरादे से लगाए गए हैं।

10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
अब पलाश मुच्छल ने इस मामले में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि उनके वकील श्रेयांश मिथारे के जरिए विदनयन माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा गया है। पलाश ने लिखा कि माने ने झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक और पेशेवर छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

40 लाख की धोखाधड़ी के आरोप पर FIR नहीं
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विदनयन माने ने महाराष्ट्र पुलिस से शिकायत की थी कि पलाश मुच्छल ने उनके साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

 

महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद थी शादी
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके तुरंत बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी होनी थी। लेकिन शादी से ठीक पहले यह रिश्ता टूट गया और अब मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें