Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर फिर बोला हमला

January 25, 2026

तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य ने ट्विट कर फिर बोला हमला

नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया है। पार्टी ने तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि, इस फैसले के बाद पार्टी के अंदर पारिवारिक मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। RJD की यह राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पटना के होटल मौर्या में आयोजित की गई। बैठक में देशभर से पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

 

बैठक में शामिल रहे ये नेता
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रदेश इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य बैठक से एक दिन पहले ही पटना पहुंच चुके थे।

लालू यादव की मुहर के बाद हुआ फैसला
तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर अंतिम मुहर RJD सुप्रीमो और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लगाई। इस अहम बैठक में ये बड़े चेहरे मौजूद रहे। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित  पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

 

बहन रोहिणी आचार्य का तंज भरा पोस्ट
तेजस्वी यादव की ताजपोशी के बाद उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को सीधे तौर पर तेजस्वी यादव पर निशाना माना जा रहा है।

 

“कठपुतली बने शहजादा” कहकर किया हमला
रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह फैसला एक बड़े नेता के राजनीतिक करियर का अंत जैसा है और कुछ खास लोगों को खुश करने के लिए लिया गया है। उन्होंने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को “कठपुतली बने शहजादा” बताते हुए उनकी ताजपोशी पर तंज कसा। उनका यह बयान एक बार फिर RJD के अंदर चल रहे पारिवारिक मतभेदों को उजागर करता है।

 

RJD में फिर दिखा पारिवारिक विवाद
तेजस्वी यादव की नियुक्ति जहां पार्टी के लिए एक संगठनात्मक फैसला माना जा रहा है, वहीं रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया से साफ है कि RJD के भीतर पारिवारिक विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि इस बयानबाजी का पार्टी की राजनीति और भविष्य पर क्या असर पड़ता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें