Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलीवुड को फिर लगा झटका, सतीश कौशिक के बाद इस अभिनेता का हुआ निधन

March 15, 2023

बॉलीवुड को फिर लगा झटका, सतीश कौशिक के बाद इस अभिनेता का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री (Bollywood news) से इन दिनों एक के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही हैं. कुछ समय पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक (Satish kaushik death) का निधन हो गया, जिसके बाद हर कोई स्तब्ध था. इनके बाद होली के अलगे दिन ही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां (Madhuri dixit mother death) का निधन हो गया और अब अभिनेता समीर खखर (Sameer Khakhar dies) ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

कई तरह की बीमारियों से थे पीड़ित
बताया जा रहा है कि समीर खखर काफी समय से कई तरह की बीमारियों से पीड़ित थे. बीते दिन मंगलवार को उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिसके बाद उन्हें बोरीवली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने बुधवार सुबह करीब साढे चार बजे 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें