Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Happy Republic Day 2026 : PM MODI ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें इस बार क्या है खास

January 26, 2026

Happy Republic Day 2026 : PM MODI ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें इस बार क्या है खास

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा किया।पीएम मोदी ने लिखा कि गणतंत्र दिवस भारत के गौरव, सम्मान और महिमा का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय पर्व सभी नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए देशवासियों का संकल्प और भी मजबूत हो, यही उनकी कामना है।

 

विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करने की अपील
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह दिन देश को आगे बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नागरिक मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देंगे।

77वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां पूरी
आज पूरे देश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

सुबह से कर्तव्य पथ पर पहुंचने लगे लोग
गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही कर्तव्य पथ पहुंच रहे हैं। दर्शकों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना सुरक्षा जांच के किसी भी व्यक्ति को दर्शक दीर्घा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

 

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, हाई अलर्ट घोषित
गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। शहर के कई प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

 

सेना की झांकी में दिखेंगे आधुनिक हथियार
इस साल परेड में सेना के तीनों अंगों-थल सेना, नौसेना और वायुसेना की संयुक्त झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झांकी में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल किए गए प्रमुख हथियारों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। यह झांकी भारत की सुरक्षा चुनौतियों का मजबूती से सामना करने की क्षमता और संकल्प को दर्शाएगी।

 

नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी
भारतीय नौसेना की टुकड़ी में 144 युवा अधिकारी और जवान शामिल होंगे। इस टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट करन नाग्याल करेंगे। वहीं, लेफ्टिनेंट पवन कुमार गांडी, लेफ्टिनेंट प्रीति कुमारी और लेफ्टिनेंट वरुण द्वेरेरिया प्लाटून कमांडर की भूमिका निभाएंगे।

 

सुबह 9:30 बजे शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड
77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड आज सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सेना, नौसेना, वायुसेना की टुकड़ियां, सांस्कृतिक झांकियां और रंगारंग प्रस्तुतियां देश की विविधता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें