Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather: पहाड़ों में बर्फबारी का असर, पंजाब में बढ़ी ठिठुरन; इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

January 26, 2026

Punjab Weather: पहाड़ों में बर्फबारी का असर, पंजाब में बढ़ी ठिठुरन; इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब डेस्क: पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ा है, लेकिन यह अब भी सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री नीचे बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार के लिए फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

27 से 29 जनवरी तक येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 27 से 29 जनवरी के बीच पंजाब के कई हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। हवाओं की रफ्तार 40–50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 kmph तक पहुंचने की आशंका है।

कहां सबसे ज्यादा ठंड?

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फिरोजपुर में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं बठिंडा में ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 से 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.7 से 17.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम बदलने की वजह क्या है?

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है, जिसका असर आसपास के इलाकों में देखा जा रहा है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में हवाओं का एक लंबा चक्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

साथ ही, दक्षिण पंजाब से राजस्थान होते हुए गुजरात के कच्छ तक एक हाई-प्रेशर एरिया फैला हुआ है, जो मौसम को और अस्थिर बना रहा है।

ये भी पढ़ें: UGC के नए नियम पर सवर्ण समाज में क्यों मचा हड़कंप? जानिए डर की असली वजह

बारिश और ओलों की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, 27 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी आशंका है। वहीं 26 और 28 जनवरी को छिटपुट बारिश के आसार बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2026: माघ एकादशी पर करें ये विशेष उपाय, धन-समृद्धि बढ़ेगी और संकट होंगे दूर

आगे कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, आने वाले दो दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें