Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाकाल दर्शन के बाद लौटते समय काल बनकर आया ट्रक, 8 KM तक फंसी रही कार, 4 की मौत

January 27, 2026

महाकाल दर्शन के बाद लौटते समय काल बनकर आया ट्रक, 8 KM तक फंसी रही कार, 4 की मौत

Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार तड़के दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने के इस हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना पापड़दा थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 193 के पास सुबह करीब 5:30 बजे हुई।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, तेज गति से आ रही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक में फंस गई और करीब 8 किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई। इस दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के शव गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गए।

ये भी पढ़ें- आज के दिन करें हनुमान जी की पूजा, मिलेगी जीवन की हर परेशानियों से राहत

महाकाल दर्शन से लौट रहे थे श्रद्धालु
पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के नोएडा के निवासी थे और उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) के रूप में हुई है। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पीछे बैठा यात्री बचा
कार की सबसे पीछे की सीट पर बैठे बृजमोहन गुप्ता इस हादसे में बच गए। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में तूफान का कहर, 29 की मौत, लाखों लोग अंधेरे में, हजारों की संख्या में फ्लाइटें रद्द

शव निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
हादसे के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकालना पुलिस और राहत दल के लिए बड़ी चुनौती बन गया। कटर की मदद से गाड़ी को काटकर शव निकाले गए। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों की याद दिलाता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें