ऑटो डेस्क: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद Renault Duster ने भारतीय बाजार में फिर से एंट्री कर ली है। कंपनी ने भारत में थर्ड जनरेशन Renault Duster को पेश किया है, जो इंटरनेशनल मॉडल पर आधारित है। साल 2022 में पुरानी Duster को बंद कर दिया गया था और दूसरी जनरेशन को भारत में लॉन्च नहीं किया गया। अब Renault सीधे नए, ज्यादा मॉडर्न और पावरफुल अवतार में Duster लेकर आई है, जिससे मिड-साइज SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल देखने को मिल सकती है।
नया केबिन, प्रीमियम फील और स्मार्ट फीचर्स

नई Renault Duster का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और मजबूत बनाया गया है। इसका डैशबोर्ड बॉक्सी एक्सटीरियर से मैच करता है, जो SUV को दमदार लुक देता है। इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर्ड टेलगेट, 360 डिग्री कैमरा और 17 फीचर्स वाला ADAS सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई Duster का बूट स्पेस करीब 700 लीटर है, जो इसे लॉन्ग ट्रिप्स के लिए बेहतर बनाता है।
इंजन

Renault ने नई Duster में तीन इंजन ऑप्शन दिए हैं। पहला Turbo TCe 160 पेट्रोल इंजन है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स मिलता है। दूसरा ऑप्शन 1.8 लीटर E-Tech 160 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का है, जिसमें 1.4 kWh की बैटरी और 8-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह SUV शहर में करीब 80 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। तीसरा इंजन TCe 100 पेट्रोल है, जो 100 PS की पावर जनरेट करता है। SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 212 मिमी रखा गया है, जिससे खराब सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकता है।
डिजाइन, लॉन्च और बुकिंग

डिजाइन के मामले में नई Duster ने अपने पुराने बॉक्सी स्टाइल को बरकरार रखा है, लेकिन इसमें नए हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेललैंप और मजबूत बंपर जैसे मॉडर्न अपडेट दिए गए हैं। इसकी प्री-बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। SUV के मार्च में लॉन्च होने की उम्मीद है और टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल से शुरू हो सकती है। Renault इस SUV के साथ 7 साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...