Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

January 27, 2026

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आपके शहर के Latest Rate

Gold Price Today: घरेलू वायदा बाजार में एक बार फिर सोना और चांदी निवेशकों को चौंकाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार, 27 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी ने एक ही दिन में 21,000 रुपये की छलांग लगा दी।

MCX पर सोने का हाल

एमसीएक्स पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,58,674 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,037 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह 9:55 बजे गोल्ड फ्यूचर करीब 1,58,310 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया, यानी इसमें लगभग 2300 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,59,820 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर करीब 3,56,661 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। यह पिछले बंद भाव से लगभग 21,000 रुपये अधिक है। शुरुआती कारोबार में चांदी ने 3,59,800 रुपये प्रति किलो का हाई स्तर छू लिया।

Gold Price Today
Gold Price Today

क्यों बढ़ रही हैं कीमती धातुओं की कीमतें?

बाजार जानकारों के मुताबिक,

वैश्विक बाजारों में मजबूती

डॉलर में उतार-चढ़ाव

सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग

जैसे कारणों से सोना-चांदी दोनों में खरीदारी बढ़ी है।

आज आपके शहर में सोने का ताजा रेट

(GoodReturns के अनुसार, प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

24 कैरेट: ₹1,62,100

22 कैरेट: ₹1,48,600

18 कैरेट: ₹1,21,610

मुंबई

24 कैरेट: ₹1,61,950

22 कैरेट: ₹1,48,450

18 कैरेट: ₹1,21,460

चेन्नई

24 कैरेट: ₹1,63,200

22 कैरेट: ₹1,49,600

18 कैरेट: ₹1,24,750

कोलकाता

24 कैरेट: ₹1,61,950

22 कैरेट: ₹1,48,450

18 कैरेट: ₹1,21,460

अहमदाबाद

24 कैरेट: ₹1,62,000

22 कैरेट: ₹1,48,500

18 कैरेट: ₹1,21,510

लखनऊ

24 कैरेट: ₹1,62,100

22 कैरेट: ₹1,48,600

18 कैरेट: ₹1,21,610

पटना

24 कैरेट: ₹1,62,000

22 कैरेट: ₹1,48,500

18 कैरेट: ₹1,21,510

हैदराबाद

24 कैरेट: ₹1,61,950

22 कैरेट: ₹1,48,450

18 कैरेट: ₹1,21,460

ये भी पढ़ें: Renault Duster की भारत में दमदार वापसी, नए लुक और हाई-टेक फीचर्स से मचाएगी धूम

खरीदारी से पहले जान लें ये बात

आज सोना और चांदी दोनों महंगे हुए हैं। ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने या निवेश का मन बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक करें। कीमतों में उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी बना रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें