
Google Data: आज के डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। Android फोन इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर यूजर्स Gmail, Google Maps, Chrome और YouTube जैसे Google ऐप्स का रोजाना इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन ऐप्स के जरिए Google आपका कई तरह का डेटा कलेक्ट करता है?
Google क्यों करता है डेटा कलेक्ट?
Google का कहना है कि वह यूजर्स को बेहतर और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए डेटा इकट्ठा करता है। इसी डेटा की मदद से आपको आपकी पसंद के मुताबिक कंटेंट, सुझाव और विज्ञापन दिखाए जाते हैं।
कौन-कौन सा डेटा होता है कलेक्ट?
लोकेशन डेटा:
अगर फोन की लोकेशन ऑन है, तो Google यह ट्रैक कर सकता है कि आप कहां जाते हैं, कितनी देर रुकते हैं और कौन-सा रास्ता अपनाते हैं।
सर्च हिस्ट्री:
Google पर की गई हर सर्च सेव होती है।
YouTube वॉच हिस्ट्री:
आप कौन-से वीडियो देखते हैं और कितनी देर देखते हैं, इसकी जानकारी रिकॉर्ड होती है।
Google आपका डेटा सेव कर रहा है या नहीं, ऐसे करें चेक
1. फोन की Settings खोलें।
2. Google पर टैप कर Manage your Google Account चुनें।
3. Data & Privacy सेक्शन में जाएं।
4. यहां Web & App Activity, Location History और YouTube History जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
ऐसे रखें अपना डेटा सुरक्षित
– Location History बंद कर दें ताकि आपकी मूवमेंट ट्रैक न हो।
– Auto-Delete Activity ऑन करें, जिससे डेटा तय समय (3, 18 या 36 महीने) बाद खुद डिलीट हो जाए।
– Ad Personalization Disable करने से आपकी एक्टिविटी के आधार पर विज्ञापन नहीं दिखेंगे।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहे, तो Google अकाउंट की ये सेटिंग्स समय-समय पर जरूर चेक और अपडेट करते रहें।