साल 2026 चीन के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो रहा है, जो देश को समृद्धि के एक नए युग की ओर ले जा रहा है। इसकी शुरुआत चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीसी की दूरदर्शी 15वीं पंचवर्षीय योजना (2026–2030) के औपचारिक शुभारंभ से हो रही है। यह योजना चीन के आधुनिकीकरण के नए चरण का प्रतिनिधित्व करती है, जो मात्र आर्थिक विकास के आंकड़ों पर नहीं, बल्कि उच्च गुणवत्ता वाले विकास, तकनीकी आत्मनिर्भरता, मानव-केंद्रित आधुनिकीकरण, पर्यावरणीय स्थिरता और स्थायी भविष्य पर आधारित है। निस्संदेह, सीपीसी के दृढ़ नेतृत्व में, चीनी लोग एकता और दृढ़ संकल्प के साथ इस महत्वाकांक्षी रोडमैप को एक विजयी वास्तविकता में बदलने के लिए काम करेंगे। जैसे कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अपने नववर्ष संदेश में कहा, “साल 2026 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ वर्ष है। एक सफल यात्रा की शुरुआत अच्छी योजना और स्पष्ट लक्ष्यों से होती है। “
पिछले अक्टूबर में, सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन (20 से 23 अक्टूबर) ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी, जो न केवल अगले पांच वर्षों के लिए चीन का रास्ता तय करती है, बल्कि दुनिया के लिए विकास के व्यापक अवसर भी लाती है। गौरतलब है कि इस साल मार्च में चीन की सबसे बड़ी विधायिका राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा यानी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस द्वारा समीक्षा और अनुमोदन के बाद, यह योजना 15वीं पंचवर्षीय योजना बन जाएगा। यह योजना अगले पांच वर्षों में चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए उच्चतम स्तर की डिज़ाइन और रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान करेगी, और समय की गति को पकड़ने वाला एक गतिशील ब्लूप्रिंट तैयार करेगी।
15वीं पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य चीन को एक ऐसे वैश्विक माहौल में मज़बूत और अग्रणी स्थिति में लाना है, जो लगभग निश्चित रूप से ज़्यादा प्रतिस्पर्धी और प्रौद्योगिकी-आधारित होगा। पिछले 75 सालों में चीन ने अपनी शैली के आधुनिकीकरण से मजबूत देश का निर्माण करने और राष्ट्र पुनरुत्थान बढ़ाने की नई यात्रा पर बढ़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पूरा भरोसा है कि चीन 2049 तक एक आधुनिक समाजवादी और पूरी तरह से विकसित देश बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा।
पंचवर्षीय योजनाएं चीन के विकास का मार्गदर्शन:
1949 में चीन लोक गणराज्य की स्थापना के बाद से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का दूरदर्शी नेतृत्व और रणनीतिक योजना चीन की शानदार सफलता की कहानी के पीछे मुख्य ताकत रही है। चीन ने पिछले सात दशकों में 14 पंचवर्षीय योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया है, जो सीपीसी के नेतृत्व में चीनी सरकार द्वारा अपनाए गए वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सबूत है। ये योजनाएँ देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने में बहुत मददगार रही हैं। जैसे कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा, “पहली पंचवर्षीय योजना से लेकर 14वीं पंचवर्षीय योजना तक, लगातार विषय चीन को एक आधुनिक समाजवादी देश बनाने का रहा है।” इस पूरी प्रक्रिया में, चीन ने एक प्रभावी बाजार और एक सुचारू रूप से कार्य करने वाली सरकार को संगठित किया है, शीर्ष-स्तरीय डिज़ाइन को सार्वजनिक परामर्श के साथ जोड़ा है, नीति की स्थिरता और निरंतरता बनाए रखी है, और बेहतर जीवन के लिए लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं के साथ तालमेल बनाए रखा है।
15वें पंचवर्षीय योजना का महत्व:
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस में, 2020 से 2035 तक समाजवादी आधुनिकीकरण को हासिल करने का लक्ष्य तय किया गया था। 15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि, जो इस टाइमलाइन का दूसरा चरण है, बहुत अच्छी तरह से शुरू हुई है; यह सिर्फ़ एक विकास योजना नहीं है, बल्कि एक नए युग की शुरुआत है। 2026 से 2030 तक की अगली अवधि, जो 15वीं पंचवर्षीय योजना के तहत आती है, बुनियाद को मज़बूत करने और 2035 तक समाजवादी आधुनिकीकरण को हासिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण चरण होगा।
अपने 15वें पंचवर्षीय योजना काल में, चीन अब सिर्फ़ “जीडीपी के आकार” पर ही नहीं, बल्कि “जीवन की गुणवत्ता,” “पर्यावरण संरक्षण,” और “तकनीकी आत्मनिर्भरता” पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है – यह पिछली योजनाओं से एक बड़ा बदलाव है।
15वें पंचवर्षीय योजना की सिफारिशें एक रणनीतिक बदलाव को दिखाती हैं, जिसमें विनिर्माण-आधारीत विकास से हटकर उच्च-गुणवत्ता वाली विकास पर ज़ोर दिया गया है, जो नवाचार, तकनीकी प्रगति, स्थिरता और आर्थिक मज़बूती पर फोकस करती है।
नवाचार का नया युग- चीन का विकास चमत्कार:
राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बार-बार इस बात पर ज़ोर दिया है कि ” चीनी शैली का आधुनिकीकरण ” के लिए तकनीकी नवाचार बहुत ज़रूरी है। यहां यह ध्यान देना ज़रूरी है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं नेशनल कांग्रेस ने राष्ट्रीय विकास में नवाचार को प्राथमिकता दी थी। दूसरी ओर, 20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन में व्यापक नवाचार के समर्थन में व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई गई।
15वीं पंचवर्षीय योजना: चीन के आधुनिकीकरण का नया अध्याय:
पंचवर्षीय योजनाएं चीन की सफलता की कुंजी रही हैं। पिछली पंचवर्षीय योजनाओं के दौरान चीन ने विभिन्न क्षेत्रों में भारी उपलब्धियां हासिल की हैं, और उसकी अर्थव्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। आज चीन के उत्तर से दक्षिण तक, समतल से पहाड़ तक, हमें विकास की लंबी छलांग दिखाई दे रही है। चीन का विकास शांति का विकास है, खुले द्वार का विकास है, सहयोग का विकास है और साझा विजय का विकास है। चीन के शांतिपूर्ण विकास और आधुनिकीकरण के सफल मॉडल से दुनिया को बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।
15वीं पंचवर्षीय योजना की अवधि चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ अवसरों से भी भरी होगी। पिछली योजनाओं की सफलता इस बात का मजबूत संकेत है कि चीन अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल करेगा और 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौर में विकास और प्रगति को आगे बढ़ाएगा, जिससे उसे और दुनिया को फायदा होगा। आशा है, चीन सक्रिय रूप से वैश्विक आर्थिक संतुलन, वित्तीय सुरक्षा और स्थिर आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने में योगदान देगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक— रविशंकर बसु)