Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में भरी बारिश और बर्फबारी का कहर, कई सड़कें बंद

January 28, 2026

हिमाचल में भरी बारिश और बर्फबारी का कहर, कई सड़कें बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिमला सहित मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ गई है और कई संपर्क मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है।

बर्फबारी के चलते फागू-कुफरी मार्ग को एहतियातन ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं नारकंडा, चौपाल के खिड़की क्षेत्र और ठियोगझ्ररोहड़ू मार्ग पर खड़ापत्थर में फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

शिमला में दिनभर बारिश होती रही, जबकि ऊपरी शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान गोंदला में 22.0 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 21.3, कोठी में 20.0, कोकसर में 19.0, हंसा में 15.0, केलांग में 12.5, कल्पा में 5.5, सांगला में 1.8 और जोत में 1.0 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें