Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजित पवार की आखिरी पोस्ट, प्लेन क्रैश से पहले ड‍िप्टी सीएम ने साझा किया था भावनात्मक पोस्ट

January 28, 2026

अजित पवार की आखिरी पोस्ट, प्लेन क्रैश से पहले ड‍िप्टी सीएम ने साझा किया था भावनात्मक पोस्ट

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 6 लोग मारे गए जिसमें पवार, उनके सुरक्षा अधिकारी, सहायक और विमान के दोनों पायलट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अजित पवार 5 बार बने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

अजित पवार विमान से मुंबई से बारामती जा रहे थे और उन्हें जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था। विमान लैंडिंग के समय रनवे के पास ही क्रैश होकर आग की भेंट चढ़ गया। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों की प्रारंभिक जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर साझा किया था भावनात्मक पोस्ट

दुर्घटना से ठीक कुछ मिनट पहले पवार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जन्म जयंती पर याद किया। उनके पोस्ट में लिखा था कि लाला लाजपत राय ने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया और उनकी देशभक्ति, लोगों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। यह पोस्ट उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 8:57 बजे किया था।

यह भी पढ़ें: अजित पवार के निधन पर PM मोदी और अमित शाह ने जताया दुख, CM देवेंद्र फडणवीस को लगाया फोन

ये अंतिम पोस्ट उस यात्रा से जुड़ा था जिसमें वे बारामती में आम लोगों और समर्थकों से मिलने जा रहे थे। पवार के इस भावपूर्ण शब्दों ने सोशल मीडिया पर उनकी मानवीय छवि को उजागर किया, जो कि कुछ ही देर बाद हुए दर्दनाक हादसे में धुंधलाकर रह गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें