Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

April 27, 2025

चीन ने तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

तीसरा चीन प्रौद्योगिकी नवाचार उपलब्धि परिवर्तन मेला 26 अप्रैल को मध्य चीन के आनह्वी प्रांत की राजधानी हेफ़ेई शहर में शुरू हो गया है। इसके अवसर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक और रासायनिक प्रौद्योगिक संस्थान ने अपने नवीनतम 10,000-वाट तरल हीलियम प्रशीतन मशीन का प्रदर्शन किया है, जिससे तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन
की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का दर्शाया किया जा रहा है।

चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ता हु चोंगज्वुन के मुताबिक इस मशीन के सभी मुख्य घटक स्वदेशी रूप से विकसित किये गये हैं। मशीन की कुल लंबाई लगभग 28 मीटर है, जिसका व्यास 4 मीटर से अधिक है। इस उपकरण का उपयोग राष्ट्रीय प्रमुख वैज्ञानिक अवसंरचना त्वरक-चालित रूपांतरण अनुसंधान उपकरण में किया जाएगा।

बता दें कि 10,000-वाट तरल हीलियम प्रशीतन मशीन माइनस 269 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर काम करने वाली प्रशीतन मशीन है। इसे इंजन के पुर्जों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

यह त्वरक और नियंत्रित नाभिकीय संलयन जैसी बड़ी वैज्ञानिक सुविधाओं में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए प्रमुख कोर उपकरण है। वर्तमान में इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर) में इसी तरह की तीन प्रशीतन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें