Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेशल सेल टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

January 29, 2026

स्पेशल सेल टीम ने ज्वैलर्स की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी पकड़े

यमुनानगर: एंटी बरगली एवं स्पेशल सेल की टीम ने पहाड़ीपुर नाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया है। ताकि अन्य मामलों का खुल्लासा हो सके। इंचार्ज रमन चंदेल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि दो आरोपी पहाड़ीपुर नाके के पास घूम रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार, कुलदीप, विपिन की टीम का गठन किया। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान साढौरा डेहा बस्ती निवासी विक्की व मनोज के नाम से हुई।

पूछताछ में आरोपियों से ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी के मामले खुलासा हुआ। आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, चांदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों ने गांव रसूलपुर को 18 जनवरी की रात को एक ज्वेलर्स की दुकान सेंध लगाकर वहां से चांदी के जेवर चोरी किए थे। आरोपियों ने वहां से करीब डेढ़ किलो चांदी चोरी की थी आरोपियों से अब रिमांड के दौरान चांदी बरामद की जाएगी। आरोपियों पर पहले चोरी के कई मामले दर्ज है जो कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें