Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 19 चालान, 1 लाख 13 हजार रुपए वसूले

January 30, 2026

यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 19 चालान, 1 लाख 13 हजार रुपए वसूले

पालमपुर: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत फरेड़ क्षेत्र में आरटीओ की टीम ने नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना आवश्यक दस्तावेजों और ओवरलोडिंग में चल रहे वाहनों की जांच की गई और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए। आरटीओ असीम सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 19 चालान किए गए, जिनसे वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 13 हजार रुपये का जुमार्ना लगाया गया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें