Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताजनगरी में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, कई घायल

January 31, 2026

ताजनगरी में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, कई घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि खंदौली क्षेत्र के नगला चंदन के पास बेकाबू कैंटर ने दो ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार मृतक और घायल यात्री हाथरस जिले के नगला मनी और धांधऊ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो जगन्नाथपुरी से दर्शन कर लौट रहे थे। वे आगरा कैंट स्टेशन से दो अलग-अलग ऑटो में बैठकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में एक ऑटो द्वारा दूसरे को ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान सामने से आ रहे कैंटर ने दोनों ऑटो को रौंद दिया।

हादसे में एक ऑटो चालक सईद की भी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चार घायलों का उपचार जारी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। अन्य मृतकों की शिनाख्त परिजनों के पहुंचने के बाद की जाएगी। मामले में आवशय़क विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें