आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का 5वां मैच खेल गया। ये मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने 46 रनों से जीत हासिल की। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल तैयार किया। भारत ने इस मुकाबले में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर भी है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज आए। संजू सैमसन इस मैच में भी फ्ल़ॉप रहे. उनके बल्ले से केवल 6 रन आए। इसके बाद अभिषेक शर्मा भी 5वें ओवर में आउट हो गए जोकि 16 गेंदों में 30 रन बना पाए और 4 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, दो शुरुआत झटकों के बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्या ने पारी को संभाला। ईशान किशन ने 12वें ओवर में केवल 28 गेंद पर फिफ्टी लगाई। इसके बाद सूर्या ने मोर्चा संभाला और 26 गेंद में फिफ्टी लगा दी। कप्तान सूर्या का विकेट 15वें ओवर में गिरा, उन्होंने 30 गेंद में 63 रन बनाए।
ईशान और सूर्या के बीच 137 रनों की साझेदारी केवल 57 गेंदों में हुई। सूर्या ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए। लेकिन इसके बाद ईशान नहीं रुके. उन्होंने केवल 42 गेंदों में शतक जड़ा। 18वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरा, उन्होंने 103 रन बनाए। जिसमें 10 छक्के और 6 चौके शामिल थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 17 गेंदों में 42 रन बनाए और टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 272 रनों का लक्ष्य रखा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन :-
भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
न्यूजीलैंड : टिम सेफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर, काइल जेमिसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
मेष: दिन शुभ रहेगा...