बिजनेस डेस्क: बजट 2026 से पहले ही सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह बाजार खुलते ही सोना और चांदी दोनों के दामों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सबसे ज्यादा झटका चांदी को लगा, जिसकी कीमतें एक ही दिन में 17,000 रुपये से ज्यादा टूट गईं। पिछले हफ्ते जहां चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर थी। वहीं अब कुछ ही दिनों में यह लाखों रुपये सस्ती होकर करीब 2.65 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है।
चांदी की इस बड़ी गिरावट का असर सोने पर भी साफ नजर आया। सोने के दामों में भी भारी कमजोरी देखने को मिली और यह करीब 13,000 रुपये गिरकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। निवेशकों के लिए यह गिरावट किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि बीते दिनों में दोनों कीमती धातुएं लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही थीं।
ये भी पढ़ें: Budget 2026 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलीं वित्त मंत्री सीतारमण, थोड़ी देर में संसद में पेश होगा बजट
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अचानक नहीं हुई है। पिछले सप्ताह आई भारी कमजोरी से निवेशकों का भरोसा पहले ही कमजोर हो चुका था। बजट से पहले उसी डर का असर आज पैनिक सेलिंग यानी घबराहट में बिकवाली के रूप में सामने आया। ऊंचे भाव पर बैठे निवेशक अब मुनाफा निकालकर बाजार से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। हालांकि रविवार की छुट्टी के बावजूद बजट के कारण कमोडिटी बाजार खुला रहा, लेकिन कीमतों में कोई राहत नहीं मिली, जो निवेशक यह उम्मीद कर रहे थे कि बजट के दिन बाजार संभलेगा, उनके लिए शुरुआती रुझान काफी निराशाजनक रहे। सोना और चांदी दोनों ही दबाव में दिखाई दिए।
जिस तरह से सर्राफा बाजार में तेज गिरावट आई है, उसने पुराने दौर की यादें ताजा कर दी हैं। जानकार इसे 1980 के दशक जैसी बड़ी गिरावट से जोड़कर देख रहे हैं। अब निवेशकों की निगाहें पूरी तरह वित्त मंत्री के बजट भाषण पर टिकी हैं। बाजार को उम्मीद है कि बजट से कोई ऐसा संकेत या घोषणा मिले, जो सोने-चांदी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट को थाम सके।
ये भी पढ़ें: राम चरण के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म
मेष: दिन शुभ रहेगा...