Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lawrence Bishnoi gang का दावा, पाकिस्तानी गैंगस्टर Shahzad Bhatti पर हमले की ली जिम्मेदारी!

February 1, 2026

Lawrence Bishnoi gang का दावा, पाकिस्तानी गैंगस्टर Shahzad Bhatti पर हमले की ली जिम्मेदारी!

Shahzad Bhatti: अंडरवर्ल्ड से जुड़ी गतिविधियों के बीच एक बार फिर बड़ा दावा सामने आया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी पर हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग की ओर से रणदीप मलिक नाम के शख्स ने पोस्ट जारी कर यह बात कही है। पोस्ट में कहा गया है कि शहजाद भट्टी वही व्यक्ति है, जिसने हाल के दिनों में अनमोल बिश्नोई और लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी थीं। इसी के जवाब में उस पर हमला किया गया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अब तक किसी एजेंसी की ओर से नहीं हुई है।

कौन है शहजाद भट्टी?
शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर बताया जाता है, जिसका नाम कई आपराधिक और आतंकी गतिविधियों से जोड़ा जाता रहा है। आरोप है कि उसकी सक्रियता सीमा पार नेटवर्क और गैंगवार से जुड़ी रही है, जिस पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Budget 2026 LIVE: कैबिनेट मीटिंग में बजट 2026 को मंजूरी, थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में करेंगी पेश

दोस्ती से दुश्मनी तक का सफर
बताया जाता है कि कभी शहजाद भट्टी और लॉरेंस बिश्नोई के बीच करीबी संबंध थे। पिछले साल दोनों के बीच ‘ईद मुबारक’ की वीडियो कॉल वायरल होने के बाद यह रिश्ता सुर्खियों में आया था। उस समय भट्टी ने खुद को लॉरेंस के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार बताया था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बदले हालात
लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद हालात बदल गए। जब लॉरेंस बिश्नोई की ओर से आतंकी हाफिज सईद को लेकर बयान सामने आया, तो भट्टी नाराज हो गया। इसके बाद दोनों के बीच मतभेद गहराते चले गए और दोस्ती दुश्मनी में बदल गई।

ये भी पढ़ें- राजधानी में दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरा ऑटो को मारा टक्कर, मची चीख-पुकार

जांच एजेंसियों ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे को लेकर जांच एजेंसियों की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामला एक बार फिर सीमा पार अपराध और गैंग नेटवर्क की जटिलता को उजागर करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें