जम्मू कश्मीर डेस्कः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए 43,290.29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। यह आवंटन पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 2,000 करोड़ रुपये अधिक है।
बजट दस्तावेजों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के लिए जम्मू-कश्मीर को दी जाने वाली सहायता राशि को संशोधित कर 41,340 करोड़ रुपये किया गया है, जो पहले निर्धारित 41,000.07 करोड़ रुपये से 340 करोड़ रुपये अधिक है।
ये भी पढे़ं :-
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कुल आवंटन में शामिल हैं:-
42,650 करोड़ रुपये: संसाधन अंतर को पूरा करने के लिए केंद्र की सहायता
279 करोड़ रुपये: केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष में योगदान हेतु अनुदान
259 करोड़ रुपये: झेलम-तवी फ्लड रिकवरी प्रोजेक्ट के लिए इक्विटी
101 करोड़ रुपये: केंद्र शासित प्रदेश में पूंजीगत व्यय के समर्थन के लिए
केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास और विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय समर्थन सुनिश्चित करेगा।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...