Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा पूर्वाभ्यास पूरा हुआ

February 1, 2026

2026 सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का तीसरा पूर्वाभ्यास पूरा हुआ

इंटरनेशनल डेस्क : 31 जनवरी को, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) स्प्रिंग फेस्टिवल गाला 2026 का तीसरा पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के हार्बिन शहर, चेच्यांग प्रांत के यिवू शहर, आनहुई प्रांत के हफेई शहर और सिछ्वान प्रांत के यिबिन शहर स्थित शाखा केंद्रों के कार्यक्रमों ने पेइचिंग स्थित मुख्य केंद्र के साथ संयुक्त पूर्वाभ्यास में भाग लेकर अपनी पहली प्रस्तुति दी। स्प्रिंग फेस्टिवल गाला का समग्र माहौल और भी निखर गया, और मौलिक गीतों, नृत्यों, ओपेरा और मार्शल आर्ट सहित विभिन्न कार्यक्रमों का निर्माण और आयोजन और भी अधिक परिष्कृत हो गया। आनंदमय और शुभ वातावरण में, समारोह ने चीन में नए युग और नई यात्रा की भव्य तस्वीर को पूरी तरह से प्रदर्शित किया।

मुख्य आयोजन स्थल के कार्यक्रमों में नवीन और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिससे पारंपरिक चीनी संस्कृति का आकर्षण अधिक संवादात्मक, सहानुभूतिपूर्ण और समकालीन तरीके से जीवंत हो उठा। चार शाखा आयोजन स्थलों की अपनी-अपनी अनूठी खासियतें हैं, बर्फीले परिदृश्यों से लेकर यांग्त्ज़ी नदी के तट तक, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार के लिए उपजाऊ भूमि से लेकर नए वाणिज्यिक शहरों तक, जो नई लोकप्रिय कलाओं के अभिनव निर्माण के माध्यम से स्थानीय नव वर्ष के दृश्यों को प्रदर्शित करते हैं।

सीएमजी स्प्रिंग फेस्टिवल गाला को सावधानी पूर्वक तैयार और परिष्कृत किया जाएगा ताकि दुनिया भर में चीनी लोगों और विदेशों में रहने वाले दोस्तों के लिए एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और हृदयस्पर्शी नव वर्ष की पूर्वसंध्या का उत्सव प्रस्तुत किया जा सके, जिससे चीनी सौंदर्यशास्त्र का शाश्वत आकर्षण निरंतर बढ़ता और फलता-फूलता रहे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें