Today Weather 2 February 2026: उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर करवट ले रहा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ी राज्यों और पूर्वी भारत तक ठंड, कोहरा, बारिश और बर्फबारी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 14 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं और कई राज्यों में मौसम की गतिविधियां जारी रहेंगी।
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की वापसी
राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद अब घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई, कई इलाकों में 50 मीटर तक देख पाना भी कठिन रहा। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- इन 4 राशियों की आज चमकेगी किस्मत, जानें अन्य राशियों का हाल
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। IMD ने आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर जैसे जिलों में बादल बरस सकते हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
बिहार में शीतलहर का असर
बिहार में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि राज्य के कई उत्तरी जिलों पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Union Budget 2026-27: क्या है हिमाचल का माउंटेन ट्रेल, जिसको लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा
उत्तराखंड और हिमाचल में बिगड़ता मौसम
उत्तराखंड में 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।
वहीं हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से खराब होने वाला है। मंडी और सोलन के आसपास बारिश के आसार हैं, जबकि शिमला, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।
इन राज्यों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट
आज उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
जम्मू-कश्मीर के कई जिलों जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा, उधमपुर, मीरपुर, राजौरी, कठुआ और किश्तवाड़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और तेज महसूस होगी।