Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती, बारामूला में लगे भूकंप के झटके

February 2, 2026

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में फिर कांपी धरती, बारामूला में लगे भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर डेस्क: प्रदेश के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई। यह झटका सुबह 5:35 बजे आया, जबकि भूकंप की गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

ये भी देखें :-

पट्टन क्षेत्र रहा भूकंप का केंद्र

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पट्टन क्षेत्र में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इसका केंद्र गुलमर्ग के पास और श्रीनगर के पश्चिमी हिस्से के आसपास स्थित था। यह स्थान पहलगाम से लगभग 84 किलोमीटर पश्चिम और कारगिल से करीब 164 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में है।

भारत और पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके आसपास के इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि झटके करीब 30 सेकंड तक जारी रहे। कई सीसीटीवी फुटेज में अचानक आए झटकों के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया भी कैद हुई है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें