
अमृतसर/चौगावां: मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए नशा मुक्त अभियान 2.0 की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के तहत नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता यात्रएं निकालकर लोगों को नशे के घातक प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ये शब्द माझा जोन नशा मुक्ति की प्रभारी सोनिया मान ने गांव अदलीवाला में लोगों को संबोधित करते हुए कहे।
सोनिया मान ने वी.एल.डी.सी. सदस्यों को नशा मुक्ति मोर्चा एप्प डाउनलोड करवाते हुए कहा कि इस एप्प के माध्यम से वे अपने इलाके के किसी भी नशा तस्कर की सूचना पुलिस को दे सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को सीधी चेतावनी दी है कि या तो वे नशा बेचना बंद कर दें या राज्य छोड़ दें। किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी अवैध संपित्त को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य को बचाने के लिए जनता का सरकार के साथ आना अनिवार्य है। इस अवसर पर सोनिया मान ने ब्लॉक हर्षा छीना की सर्वसम्मति से चुनी गई 20 पंचायतों को 5-5 लाख रुपए के चैक वितरित किए जोकि लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि बनती हैं। इनमें कोटली सक्का, लल्ला अफगाना, धर्मकोट, जगदेव कलां, राणो वाली, कोट सिद्धू, बंगा खुर्द, बंगा कलां, चैनपुर, रायपुर खुर्द, कोटली कोरोटाणा आदि शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को पांच लाख रुपए देने का जो वादा किया था, आज उसे पूरा किया गया है। पंचायतें इस राशि को अपनी इच्छानुसार किसी भी विकास कार्य पर खर्च कर सकती हैं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य रेशम सिंह वड़ैच, तेजबीर सिंह बग्गा, सुखचैन सिंह, सविंदर सिंह दुल्ला, पार्षद कुलविंदर सिंह औलख, साहब सिंह सरपंच, सुख कोटली, सुबेग सिंह सरपंच जगदेव कलां और नशा मुक्ति मोर्चा के हलका समन्वयक सुखदीप सिंह छीना सहित कई अन्य नेता और अधिकारी उपस्थित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...