Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

संसद में NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का अभिनंदन, India-US ट्रेड डील पर उत्साह का माहौल

February 3, 2026

संसद में NDA सांसदों की बैठक में PM मोदी का अभिनंदन, India-US ट्रेड डील पर उत्साह का माहौल

नई दिल्ली: संसद एनेक्सी भवन में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का मुख्य फोकस हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुए अहम व्यापार समझौते, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, पर था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया गया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता NDA रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ NDA नेता मौजूद थे। संसदीय दल के नेताओं ने बैठक के दौरान भारत की हाल की व्यापार उपलब्धियों पर विशेष प्रकाश डाला।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने यूरोपीय संघ, यूएई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे कई देशों के साथ महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। रिजिजू ने इसे भारत की कूटनीतिक और आर्थिक ताकत का संकेत बताया और कहा, “इन समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में बेहतर पहचान मिलेगी।”

पीएम मोदी का सोशल मीडिया संदेश

बैठक से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।”

इसके अलावा, पीएम मोदी ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने भारत में निर्मित उत्पादों पर लागू टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह कदम दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं और आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं, तो इससे पारस्परिक सहयोग के नए अवसर पैदा होते हैं और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बल मिलता है।”

बैठक के दौरान सांसदों ने प्रधानमंत्री को उनके प्रयासों और उपलब्धियों के लिए सराहना दी, और आगामी नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा भी हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें