जम्मू-कश्मीर डेस्क: काजीगुंड स्थित सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल परिसर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर स्कूल की पूरी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्कूल भवन जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (F&ES) के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
ये भी देखें :-
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे अन्य इलाकों में फैलने से रोका गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा था।
ये भी पढे़ं :-