Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Share Market Update: शेयर बाजार की आज हुई सुस्त शुरुआत, ये बड़े स्टॉक्स हुए क्रैश

February 4, 2026

Share Market Update: शेयर बाजार की आज हुई सुस्त शुरुआत, ये बड़े स्टॉक्स हुए क्रैश

Share Market Update: मंगलवार की रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने ठंडे तेवर दिखाए। कारोबारी सत्र की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स करीब 487 अंकों की गिरावट के साथ 83,252 के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 52 अंकों की कमजोरी के साथ 25,675 पर कारोबार करता नजर आया।

बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर से देखने को मिला, जहां दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई।

मंगलवार की तेजी के बाद मुनाफावसूली हावी

गौरतलब है कि एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। मंगलवार को सेंसेक्स ने 3656 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाई थी, जबकि निफ्टी में करीब 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी।
आज की गिरावट को विशेषज्ञ मुनाफावसूली का असर मान रहे हैं।

टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा टूटा, पावरग्रिड रहा मजबूत

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 12 शेयरों में गिरावट रही।

पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा मजबूती दिखाते हुए करीब 1.22% ऊपर खुले।

वहीं टेक महिंद्रा में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई और शेयर 6% से ज्यादा टूट गया।

इन दिग्गज शेयरों में दिखी मजबूती

बुधवार को शुरुआती कारोबार में जिन शेयरों ने मजबूती दिखाई, उनमें शामिल रहे: एनटीपीसी, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, टाइटन, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक। इन सभी शेयरों में मामूली से लेकर एक प्रतिशत से ज्यादा तक की बढ़त देखने को मिली।

आईटी सेक्टर में जोरदार बिकवाली

आज बाजार की कमजोरी की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयर बने।

एचसीएल टेक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में 5 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल और एसबीआई जैसे शेयर भी दबाव में नजर आए।

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानिए आपके शहर में आज क्या चल रहा है रेट

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

विशेषज्ञों का मानना है कि मंगलवार की तेज रैली के बाद बाजार में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वैश्विक संकेतों और सेक्टर-स्पेसिफिक ट्रेंड पर निवेशकों की नजर बनी हुई है, खासकर आईटी और बैंकिंग शेयरों पर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें