हिमाचल डेस्क: सोलन जिले में ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने कड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे परवाणू, धर्मपुर और सदर सोलन थानों में तैनात कुल नौ पुलिस और होमगार्ड जवान ड्यूटी में कोताही बरतते पाए गए।
इस कार्रवाई में एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा चार होमगार्ड जवानों को बटालियन वापस भेजते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
ये भी देखें :-
एसएसपी सोलन ने किया औचक निरीक्षण
जानकारी के अनुसार, एसएसपी सोलन गौरव सिंह ने रात करीब 2 बजे परवाणू, धर्मपुर और सदर सोलन थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कालका-शिमला एनएच पर गश्त कर रहे जवानों की मौजूदगी तो पाई गई, लेकिन नाकाबंदी के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। कई वाहन बिना जांच के ही गुजर रहे थे।
यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई, जिनमें गश्त के दौरान ढिलाई बरतने की बात कही गई थी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व ड्यूटी में लापरवाही के चलते एक एएसआई को निलंबित किया जा चुका है। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि सोलन पुलिस में अनुशासन को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: एसएसपी
उधर, एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालका-शिमला एनएच से सटे धर्मपुर, परवाणू, कंडाघाट और सोलन थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था में छोटी-सी चूक भी गंभीर परिणाम ला सकती है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर रात दो बजे तक पुलिस कर्मी सतर्क रहते हैं, लेकिन इसके बाद गश्त में ढिलाई देखने को मिलती है, जिसका फायदा उठाकर शातिर तत्व प्रदेश में प्रवेश कर जाते हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...