
गैजेट डेस्क: Oppo Find X9 सीरीज हाल ही में भारत में लॉन्च की है, जिसमें Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं। नई सीरीज के आने के बाद कंपनी के पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X8 Pro की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। यह फोन अब Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। हालांकि यह मॉडल अब पिछली जेनरेशन का हो गया है, लेकिन इसके फीचर्स आज भी किसी प्रीमियम फ्लैगशिप फोन से कम नहीं हैं। दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के चलते Find X8 Pro अभी भी एक शानदार स्मार्टफोन माना जा रहा है।

मिल रही है ये डील
Oppo Find X8 Pro को भारत में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Flipkart पर इसका Pearl White कलर वाला 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है यानी इसकी कीमत में सीधे 15,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis बैंक या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। वहीं जिन ग्राहकों को एक साथ पूरी रकम देना मुश्किल है, उनके लिए EMI का विकल्प भी मौजूद है। यह फोन लगभग 2,989 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
Oppo Find X8 Pro में 6.78 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है और इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखने का अनुभव काफी शानदार हो जाता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,910mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे यह कम समय में फुल चार्ज हो जाता है।

कैमरा भी दमदार
फोटोग्राफी के लिए Oppo Find X8 Pro में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT808 मेन कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम तक सपोर्ट करने वाला 50MP Sony IMX858 सेंसर और 50MP का Samsung अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।

मेष: दिन शुभ रहेगा...