Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलीज़ से पहले पर्दे में रखा…मर्दानी 3 की विलेन का खुलासा

February 4, 2026

रिलीज़ से पहले पर्दे में रखा…मर्दानी 3 की विलेन का खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क: हिट मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की पहली महिला विलेन मल्लिका प्रसाद उर्फ ‘अम्मा’ मर्दानी 3 की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई हैं। उनकी रहस्यमयी और रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनस्क्रीन मौजूदगी ने दर्शकों को पूरी तरह चौंका दिया है। प्रशंसित अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद ने अब खुलासा किया है कि यश राज फिल्म्स ने कैसे रिलीज़ से पहले उन्हें पूरी तरह पर्दे में रखने की एक खास रणनीति बनाई, ताकि बड़े पर्दे पर उनके किरदार का प्रभाव दर्शकों पर अधिकतम पड़े।

मल्लिका कहती हैं कि फिल्मों में हमेशा एक खास खुशी होती है जब कोई बड़ा खुलासा या सरप्राइज़ सामने आता है। मर्दानी फ्रैंचाइज़ी ने हमेशा दमदार विलेन गढ़े हैं, इसलिए ‘अम्मा’ के किरदार के साथ भी यही योजना थी। सब कुछ तब तक गोपनीय रखना, जब तक फ्रैंचाइज़ी की पहली महिला विलेन के रूप में उसका सरप्राइज़ रिवील करने का सही वक्त न आ जाए। यश राज फिल्म्स की सोच यह थी कि अगर मल्लिका को रिलीज से पहले प्रमोशन्स में आगे लाया जाता, तो दर्शकों को उनके किरदार की झलक पहले ही मिल जाती। मेकर्स चाहते थे कि मल्लिका और ‘अम्मा’ की आभा को बड़े पर्दे के लिए सुरक्षित रखा जाए और फिर फिल्म रिलीज के बाद मीडिया के सामने पेश किया जाए, जब दर्शक उनके अभिनय की तारीफों में डूब चुके हों।

मल्लिका आगे कहती हैं, “ट्रेलर पर दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और फिल्म को मिल रही अपार सराहना में इसका नतीजा साफ दिखता है। सोशल मीडिया पर मेरे अभिनय को लेकर फैंस से मिल रहे प्यार और बधाइयों से यही लगता है कि ‘अम्मा’ का किरदार वाकई ‘हिट्स डिफरेंट’ एक डरावने सुपर विलेन के वाइब्स के साथ। जॉन स्टुअर्ट एडुरी का बैकग्राउंड स्कोर और सार्थक कल्याणी के गाने किरदार को एक अलग ही स्तर पर ले जाते हैं। अम्मा की ‘ईविल बॉस म्यूज़िक’ उसके खौफ को और बढ़ा देती है। भारतीय सिनेमा में कई यादगार विलेन रहे हैं और इस भूमिका को निभाना मेरे लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह हमारे समय की सच्चाई से बात करता है, जब न्याय से वंचित किया जाता है और शोषण को सामान्य बना दिया जाता है, तब अपराध और विलेन खुद सिस्टम के भीतर से पैदा होते हैं।

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 हिट बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है और मजबूत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, सर्वसम्मत सकारात्मक समीक्षाओं और दमदार वर्ड ऑफ माउथ के साथ यह फ्रैंचाइज़ी हैट्रिक हिट दर्ज करने के लिए तैयार है।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 फ्रैंचाइज़ी की उस विरासत को आगे बढ़ाती है, जो हार्ड-हिटिंग और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए जानी जाती है।इस शानदार सफलता के साथ मर्दानी सीरीज़ भारत की इकलौती सफल महिला-प्रधान फ्रैंचाइज़ी और भारतीय सिनेमा के इतिहास की एकमात्र हिट महिला-पुलिस आधारित फ्रैंचाइज़ी बनी हुई है।

मर्दानी 3 की रिलीज इस मायने में भी बेहद खास है क्योंकि यह रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने के साथ आई एक ऐसा ऐतिहासिक पड़ाव है, जिसने पूरे फिल्म उद्योग को उनकी विरासत का जश्न मनाने के लिए एकजुट कर दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें