Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूके भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

February 5, 2026

यूके भेजने के नाम पर 26 लाख की ठगी, एक महिला आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद : यूके भेजने के नाम पर 26 लाख 19 हजार 200 रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में शातिर गिरोह की एक महिला ठग को आर्थिक अपराध शाखा की एक पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के गांव मौजू की ढाणी निवासी पीड़ित व्यक्ति विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित विदेश जाने का इच्छुक था और कुछ समय पहले उसकी मुलाकात सुखेराखेड़ा निवासी राजन से हुई ।

राजन ने पीड़ित व्यक्ति से कहा कि उसका भाई अमनदीप व सचिन यूके में रहते है और मैं उनसे बात कर आपको जल्द ही यूके भिजवा दूंगा। राजन ने पीड़ित व्यक्ति को परिवार सहित यूके भेजने का पूरा प्रोसस बताते हुए 32 लाख रुपए की डिमांड की और पूरे परिवार को वर्क परमिट वीजा पर यूके भेजने का आश्वासन दिया । राजन वगैरा ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर जल्द यूके भेजने का वीजा लगवाने का आश्वासन देकर पीड़ित व्यक्ति से 26 लाख 19 हजार 200 रुपए की धोखाधड़ी कर ली और उसे विदेश भेजने का झांसा देते रहे ।

इस दौरान, पीड़ित व्यक्ति चेक द्वारा 5 लाख रुपये और बाद में अन्य किश्तों के रूप में 26 लाख 19 हजार 200 रुपये अमनदीप और उसके परिवार के सदस्यों को दिए। इसके बाद अमनदीप और उसके परिवार के सदस्य लगातार आश्वासन देते रहे कि उनका काम जल्द ही हो जाएगा। लेकिन जब विनोद कुमार ने समय पर वीजा या विदेश यात्रा की स्थिति के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उन्हें हर बार एक नया बहाना दे दिया और झूठे आश्वासन देने लगे।

हाल ही में जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें यह बताया गया कि अब और 9 लाख रुपए की जरूरत है, लेकिन यह राशि देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे स्पष्ट हो गया कि आरोपियों ने उन्हें धोखा दिया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर 3 सिंतबर 2025 को थाना ऐलनाबाद में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी ।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि जांच के दौरान आर्थिक अपराध शाखा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में सलिंप्त महिला आरोपियान माया देवी पत्नी रमेश कुमार उर्फ भोला राम निवासी गांव सुखेराखेड़ा तहसील डबवाली जिला सिरसा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला आरोपिया को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा । एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मामले की जांच जारी है जो भी व्यक्ति इस घटना में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें