Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aaj Ka Bhavishyafal 6 February 2026: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन ‘चिंता भरा’, जानें अन्य राशियों का हाल

February 6, 2026

Aaj Ka Bhavishyafal 6 February 2026: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन ‘चिंता भरा’, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Bhavishyafal 6 February 2026: मेष – निराशा का सामना करना पड़ सकता है। उत्तरार्द्ध में किसी के साथ मनमुटाव होने के कारण कार्य में बाधा हो सकती है। बाधाओं के बावजूद हौसला पराक्रम बना रहेगा।

वृषभ
मित्रों एंव सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। मनोविनोद के अवसर सुलभ होंगे। सामाजिक कृत्यों से यश प्राप्त होगा। कर्ज की अदायगी से मन प्रसन्न रहेगा, विवाद का समापन।

मिथुन
अत्यंत संघर्ष करने के बाद निर्वाह योग धन प्राप्ति के साधन बनेंगे। मित्रजनों और परिवारजनों से सहयोग में कमी। व्यर्थ की भागदौड़ एवं चिंता, बकाया धन प्राप्त हो सकता है।

कर्क
माता-पिता की सेहत सम्बंधी चिंता। नए वाहनादि का क्रय या विक्रय न करें, लाभ में नहीं रहेंगे। नौकरी में कर्मचारियों से मतभेद हो सकते है। परोपकार की भावना जागृत होगी।

सिंह
परिवार में अशांति का वातावरण बनने का योग। स्वास्थ्य सम्बंधी विशेष सावधानी रखें। धैर्य से काम लें। क्रोध एवं उत्तेजना से बना बनाया काम बिगड़ सकता है, मन व्यथित रहेगा।

कन्या
योजना को मूर्तरुप में परिणित कर सकेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण सफलता मिलेगी। आपसी सम्बंधों में प्रगाढ़ता रहेगी। सुपरिचितों से विचार-विमर्श कर नये काम की शुरुआत।

तुला
सफलता प्राप्ति में उलझनों व विघ्नों का सामना। बाधाओं के बावजूद निर्वाह योग धन की प्राप्ति। संयमपूर्वक व्यवहार आवश्यक। परिवार में वादविवाद की आंशका, संयम रखें।

वृश्चिक
आहार-विहार में नवीनता की स्थिति। स्थान परिवर्तन की दिशा में प्रसंग। उत्तरार्द्ध में निकट बंधुओं व मित्रों से व्यर्थ का तनाव। संतान सम्बंधी कष्ट और चिंता, शत्रु हानि पहुंचाने में विफल।

धनु
क्रोध उत्तेजना व मानसिक तनाव। संतान सम्बंधी चिंता। सोच-विचार कर कार्य करने से रुके कार्य पूरे होने की सम्भावना। आय के साधनों में वृद्धि होगी परन्तु साथ ही साथ खर्च भी बढ़ेगा।

मकर
किसी मित्र के माध्यम से बकाए रकम की वसूली होगी। शारीरिक सुख में कमी होगी। व्यवहार में लापरवाही बने बनाए काम बिगाड़ सकती है। नौकरी में परेशानियां और वरिष्ठजनों से तनाव रहेगा।

कुंभ
गैर-सरकारी समस्याओं का संतोषजनक समाधान। स्वजनों से वाद-विवाद की स्थिति, मनमुटाव रहेगा। संयम से काम लें वरना क्रोध एवं उत्तेजना से कोई बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

मीन
निकट सम्बंधी से धोखा मिलने से मन अशांत। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। गलतफहमी के शिकार होंगे। अकस्मात यात्रा का योग बनेगा। व्यापार के सिलसिले में विचार-विमर्श।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें