Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस बार भी Repo Rate में नहीं किया गया बदलाव… लोन की ब्याज दरें रहेंगी स्थिर, जानें RBI MPC के बड़े फैसले

February 6, 2026

इस बार भी Repo Rate में नहीं किया गया बदलाव… लोन की ब्याज दरें रहेंगी स्थिर, जानें RBI MPC के बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 5.25% पर ही बना रहेगा। इसका सीधा मतलब है कि आपके होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI में फिलहाल कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं होगी। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद यह जानकारी दी। ग्लोबल अनिश्चितता, लेकिन भारत की महंगाई काबू में गवर्नर ने बताया कि दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता का माहौल है, लेकिन भारत की स्थिति स्थिर है। महंगाई दर आरबीआई की तय सीमा के अंदर है। अभी महंगाई करीब 4% के आसपास है। इसका मतलब है कि आम लोगों और उद्योगों पर महंगाई का ज्यादा बोझ नहीं पड़ रहा।

GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया गया
आरबीआई ने भारत की आर्थिक वृद्धि (GDP Growth) का अनुमान थोड़ा बढ़ा दिया है। पहले अनुमान 7.3%। नया अनुमान 7.4% (वित्त वर्ष 2025-26 के लिए) गवर्नर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत और लचीली बनी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही GDP और महंगाई के आंकड़ों के लिए नया बेस ईयर भी तय किया जाएगा, जिससे आंकड़े और सटीक होंगे।

बजट 2026 से विकास को सहारा
आरबीआई को उम्मीद है कि बजट 2026 में घोषित योजनाएं देश की आर्थिक वृद्धि को गति देंगी। सरकार के कदमों से निवेश बढ़ेगा। रोजगार के मौके बढ़ेंगे। उद्योगों को फायदा मिलेगा।

 

विदेश व्यापार समझौतों से निर्यात को फायदा
गवर्नर ने यह भी कहा कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय समझौते भारत के लिए फायदेमंद होंगे।

-भारत–यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौता

-संभावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौता

-इन डील्स से भारत के सेवा क्षेत्र के निर्यात में मजबूती आने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में आई गिरावट
रेपो रेट में बदलाव न होने के बावजूद शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 340 अंक गिरकर 83,000 के नीचे आ गया। निफ्टी 150 अंक टूटकर 25,500 के नीचे कारोबार करता दिखा। बैंक निफ्टी में भी लगभग 300 अंकों की गिरावट रही।

इन सेक्टरों के शेयर गिरे
आज खासतौर पर ऑटो, बैंकिंग और रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई।

-BSE ऑटो इंडेक्स 542 अंक गिरकर 60,803 पर

-BSE बैंकएक्स 158 अंक गिरकर 67,378 पर

-BSE रियल्टी इंडेक्स 49 अंक गिरकर 6,343 पर आ गया

आम लोगों के लिए इसका मतलब क्या है?

-लोन की EMI फिलहाल नहीं बदलेगी

-महंगाई काबू में है, बड़ी चिंता नहीं

-अर्थव्यवस्था की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद

-लेकिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें