Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 WC 2026 से पहले टीम इंडिया को झटका, हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

February 6, 2026

T20 WC 2026 से पहले टीम इंडिया को झटका, हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

खेल डेस्क: टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उनकी जगह एक अनुभवी और घातक गेंदबाज को टीम में शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) हर्षित राणा की जगह मोहम्मद सिराज को टीम इंडिया में शामिल करने पर विचार कर रहा है। सिराज अपनी तेज रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हुआ बाहर

वॉर्म-अप मैच में लगी थी चोट

हर्षित राणा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद से उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। इस पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हर्षित को अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं किया गया है। फिजियो उनकी जांच कर रहे हैं, लेकिन उनकी हालत ज्यादा ठीक नहीं लग रही है। आज तक स्थिति साफ हो जाएगी।”

अगर हर्षित बाहर हुए तो क्या होगी रणनीति?

सूर्यकुमार यादव ने आगे बताया कि अगर हर्षित राणा बाहर होते हैं तो टीम मैनेजमेंट उन तेज गेंदबाजों पर ध्यान देगा जिन्होंने पिछले एक-दो साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि टीम ऐसे खिलाड़ी को चुनेगी जो टीम के लिए सबसे बेहतर हो।

सिराज को फिर मिल सकता है मौका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। वह इससे पहले टी20 विश्व कप 2024 के स्क्वॉड का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।

यह भी पढ़ें:   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सर सजा WPL 2026 का ख़िताब, दूसरी बार बनी चैंपियन

अब उम्मीद की जा रही है कि अगर उन्हें टीम में चुना गया, तो वह जसप्रीत बुमराह के साथ भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बन सकते हैं। सिराज ने अपना आखिरी टी20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद से वह टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें