Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत के खिलाफ मैच से इनकार पर अनुराग ठाकुर सख्त, ICC से पाकिस्तान पर बैन और फंडिंग रोकने की मांग

February 6, 2026

भारत के खिलाफ मैच से इनकार पर अनुराग ठाकुर सख्त, ICC से पाकिस्तान पर बैन और फंडिंग रोकने की मांग

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  T20 WC 2026 से पहले टीम इंडिया को झटका, हर्षित राणा की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका

भारत वैश्विक क्रिकेट में सबसे बड़ा योगदान देने वाला देश

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने अब तक जितने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट कराए हैं, उनमें खिलाड़ियों और टीमों को पूरी सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं दी गई हैं। ऐसे में सुरक्षा या दूसरे बहाने बनाकर भारत आकर खेलने से मना करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट में सबसे बड़ा योगदान देने वाला देश है, चाहे वह कमाई के मामले में हो या खेल के स्तर पर। इसके बावजूद अगर कोई देश राजनीति के कारण भारत के खिलाफ खेलने से इनकार करता है, तो ICC को उस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ICC की ग्रांट रोकी जाए, कुछ सालों के लिए बैन करें: अनुराग ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने साफ कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। लेकिन अगर कोई देश जानबूझकर खेल में राजनीति ला रहा है, तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को मिलने वाली ICC की ग्रांट रोकी जाए और उसे कुछ सालों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बैन किया जाए, ताकि वह किसी भी देश के साथ मुकाबले न खेल सके। उनका कहना था कि इससे भविष्य में खेल आयोजनों को राजनीतिक दबाव से बचाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, टूर्नामेंट से हुआ बाहर

कहां आयोजित हो रहा टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट से पहले ही खेल से ज्यादा राजनीति चर्चा में आ गई है। जहां बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में खेलने से इनकार किया है, वहीं पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इससे ICC और ब्रॉडकास्टर्स को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है और पाकिस्तान पर संभावित प्रतिबंधों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें