Happy Valentine Week 2026: हर साल फरवरी का दूसरा सप्ताह प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। इस पूरे हफ्ते को Valentine Week कहा जाता है। यह सिर्फ प्रेमी–प्रेमिका के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी रिश्तों के लिए भी खास है जिनमें सच्ची भावनाएं, भरोसा और अपनापन होता है। कपल्स इस हफ्ते के हर दिन अलग-अलग तरीके से अपने प्यार का इज़हार करते हैं। छोटे-छोटे गिफ्ट, प्यारे सरप्राइज, दिल से कही गई बातें – यही इस हफ्ते को यादगार बनाते हैं। अगर समझदारी और सच्चे दिल से मनाया जाए, तो यह सप्ताह रिश्तों में नई मिठास और मजबूती ला सकता है।

वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के साथ इसका समापन होगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते के हर दिन का महत्व।

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन लोग गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हैं।
गुलाब का हर रंग एक अलग भावना को दर्शाता है:
– लाल गुलाब – सच्चा प्यार
– पीला गुलाब – दोस्ती
– सफेद गुलाब – शांति और सम्मान
– गुलाबी गुलाब – प्रशंसा और खुशी
– अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो एक गुलाब बहुत कुछ कह सकता है।

यह दिन अपने दिल की बात कहने का होता है। अगर आप किसी को लंबे समय से पसंद करते हैं या अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहते हैं, तो यह दिन खास है। लोग इस दिन अपने क्रश को प्रपोज करते हैं। रिश्ते को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं। सच्चाई और आत्मविश्वास से कही गई बात दिल तक जरूर पहुंचती है।

चॉकलेट डे रिश्तों में मिठास घोलने का दिन है। इस दिन लोग एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करके अपने रिश्ते को और मीठा बनाते हैं। चॉकलेट सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि मूड अच्छा करती है। खुशी का एहसास दिलाती है। इसलिए यह दिन प्यार में मिठास बढ़ाने के नाम किया जाता है।

टेडी डे क्यूटनेस और केयर का दिन है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को सॉफ्ट टॉय या टेडी बियर गिफ्ट करते हैं। टेडी यह जताता है कि आप उनकी फिक्र करते हैं। आप उन्हें हमेशा खुश देखना चाहते हैं। यह गिफ्ट खासकर लड़कियों को बहुत पसंद आता है।

यह दिन वादों का दिन है। रिश्ते सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि भरोसे और निभाने के वादों से मजबूत होते हैं। इस दिन लोग वादा करते हैं, हमेशा साथ देने का, खुशियों और दुखों में साथ रहने का, रिश्ते को ईमानदारी से निभाने का। सच्चे दिल से किया गया वादा रिश्ते की नींव मजबूत करता है।

हग डे अपनापन जताने का दिन है। एक सच्चा गले लगाना कई अनकही बातें कह देता है। हग से सुरक्षा का एहसास होता है, प्यार और भरोसा बढ़ता है, दिल का जुड़ाव मजबूत होता है।कभी-कभी शब्दों से ज्यादा असर एक गर्मजोशी भरी झप्पी का होता है।

यह दिन रोमांस और गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है। एक प्यार भरा किस रिश्ते में अपनापन और नजदीकी बढ़ा सकता है। यह सिर्फ शारीरिक इशारा नहीं, बल्कि भरोसे, प्रेम, भावनात्मक लगाव का प्रतीक भी होता है।

पूरे हफ्ते का सबसे खास दिन-वैलेंटाइन डे। इस दिन कपल्स खुलकर अपने प्यार का जश्न मनाते हैं। लोग इस दिन गिफ्ट देते हैं, डेट पर जाते हैं, दिल से अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह दिन रिश्तों में समर्पण, भरोसा और सच्चे प्यार को सेलिब्रेट करने का मौका देता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...