Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ का हुआ निधन, घर के पास तालाब से मिला शव

February 7, 2026

रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ का हुआ निधन, घर के पास तालाब से मिला शव

एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर रैपर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर लिल जॉन (Lil Jon) के 27 वर्षीय बेटे नाथन स्मिथ (Nathan Smith) का निधन हो गया है। इस खबर से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाथन स्मिथ पिछले तीन दिनों से लापता थे। उनकी तलाश लगातार की जा रही थी। 6 फरवरी 2026 को अटलांटा में उनके घर के पास स्थित एक तालाब से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस को सुबह करीब 11 बजे इस बारे में सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया।

बेटे की मौत से लिल जॉन और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद लिल जॉन ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। नाथन की मां निकोल स्मिथ और पूरा परिवार इस सदमे से गहरे दुख में है।

लिल जॉन ने अपने बेटे को याद करते हुए कहा कि नाथन एक बेहद दयालु और समझदार इंसान था। वह शांत स्वभाव का था और सभी का ख्याल रखता था। उसे अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार था। वे अपने बेटे से बहुत प्यार करते थे और उस पर गर्व महसूस करते थे। आखिरी समय में भी उन्होंने अपने बेटे को यही प्यार और सम्मान दिया था।

नाथन स्मिथ ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की थी। वह एक इंजीनियर होने के साथ-साथ म्यूजिक प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर रहे थे। कम उम्र में ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी।

फिलहाल नाथन स्मिथ की मौत किन कारणों से हुई। इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें