
नेशनल डेस्क: बिहार के दरभंगा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 8 की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का शव आज सुबह खून से लथपथ मिला, जिस कारण इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपित की दुकान जला दी और कादिराबाद सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी देर रात मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली।
बताया जा रहा है कि बच्ची शनिवार शाम को खेल रही थी और मोहल्ले के विकास कुमार महतो बच्ची को उठाकर ले गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। रविवार की सुबह मासूम का शव पटवा पोखर के पास बरामद किया गया।
कुत्तों के ज्यादा भौंकने की आवाज सुनकर बच्ची के मामा वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में भी आरोपित को बच्ची ले जाते हुए देखा गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...