Weather Alert 9 Feb 2026: अगर आप यह मान बैठे हैं कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई हो चुकी है, तो सावधान हो जाइए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के भीतर मौसम अचानक करवट ले सकता है। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक ठंड एक बार फिर जोर पकड़ सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंडी हवाओं के साथ सुबह-शाम गलन बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- राशिफल : आज का दिन इन 2 राशियों पर भारी! जानें अन्य राशियों का हाल
कोहरा और पाला बढ़ा सकता है मुश्किलें
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर साफ नजर आएगा। कई जगहों पर घना कोहरा छाने की आशंका है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
उत्तर भारत में कैसा रहेगा आज का मौसम
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में घने कोहरे और कुछ इलाकों में पाले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रह सकती है।
ये भी पढ़ें- सारा अर्जुन ने साड़ी पहन ढाया कहर, दिए कातिलाना पोज
दिल्ली-NCR में धुंध और प्रदूषण की चिंता
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिन की शुरुआत धुंध के साथ हो सकती है। न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हवा की गति कम और नमी ज्यादा होने के कारण प्रदूषण स्तर बढ़ सकता है, जिससे सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
यूपी, बिहार और राजस्थान का हाल
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यहां 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। बिहार में अगले तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने की उम्मीद है, लेकिन रात और सुबह की ठंड बनी रहेगी। राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...