Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: श्राइन बोर्ड ने डबल की ‘बीमा राशि’

February 9, 2026

माता वैष्णो देवी जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: श्राइन बोर्ड ने डबल की ‘बीमा राशि’

Mata Vaishno Devi Yatra Insurance: माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीमा कवर की राशि को दोगुना कर दिया है। अब यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 5 लाख रुपये की जगह 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति का बीमा सुरक्षा कवच मिलेगा। यह अहम निर्णय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित श्राइन बोर्ड की बैठक में लिया गया।

वैष्णो देवी यात्रियों को क्यों मिला बीमा लाभ?
श्राइन बोर्ड के अनुसार, बीमा राशि बढ़ाने का उद्देश्य यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करना बोर्ड की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- अभी और सताएगी सर्दी, कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

 

श्राइन बोर्ड बैठक में लिए गए 25 अहम फैसले
बोर्ड ने कुल 25 एजेंडा बिंदुओं पर निर्णय लिए। इनमें यात्रा सेवाओं में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़े कई प्रस्ताव शामिल रहे। बैठक में प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं:

– भवन क्षेत्र में नया निकास मार्ग निर्माण
– सांझीछत से भवन तक यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण
– ढलान स्थिरीकरण कार्य
– कटरा में श्री शंकराचार्य मंदिर और सुविधाओं का विकास
– जम्मू के चैतन्य आश्रम में दिव्यांग बच्चों के लिए विद्यालय निर्माण

हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर बड़ा अपडेट
बोर्ड ने हट्ट गांव में बने नए हेलीपैड को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। संशोधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद श्री शिव खोरी श्राइन बोर्ड को तीर्थयात्रा ढांचे के विकास के लिए एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- राशिफल : आज का दिन इन 2 राशियों पर भारी! जानें अन्य राशियों का हाल

अब माता वैष्णो देवी और शिव खोरी- दोनों तीर्थस्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं एक ही हेलीपैड से संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।

कटरा में स्वच्छता और पर्यावरण पर जोर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड को कटरा और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा के विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

श्राइन बोर्ड के इन फैसलों से माता वैष्णो देवी यात्रा न केवल ज्यादा सुरक्षित बनेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। बीमा कवर बढ़ने और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार से यात्रा अनुभव पहले से अधिक सुगम और भरोसेमंद होने की उम्मीद है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें