Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल भरवाते समय युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई घटना

February 10, 2026

पेट्रोल भरवाते समय युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई घटना

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक 28 साल के युवक की पेट्रोल पंप पर अचानक गिरकर मौत हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह मामला पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बिनोरा गांव का है। गांव के रहने वाले मसरूर खान, जो नंबरदार के बेटे बताए जा रहे हैं, रविवार को अपनी कार में डीजल भरवाने निकले थे। घटना ढखेरवा रोड पर स्थित लखाही गांव के लक्ष्मी पेट्रोल पंप की है।

डीजल भरवाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मसरूर खान अपनी कार में डीजल भरवा रहे थे। इसी दौरान वे कार से नीचे उतरे और गाड़ी का शीशा साफ करने लगे। अचानक उन्हें चक्कर आया और वे वहीं जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग पहले समझ नहीं पाए कि क्या हुआ, लेकिन जब वे नहीं उठे तो अफरा-तफरी मच गई।

तुरंत अस्पताल ले जाया गया
पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए मसरूर को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) निघासन लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने क्या बताया?
सीएचसी निघासन में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. टी.एन. सिंह ने बताया कि युवक को अस्पताल लाया गया तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के अनुसार, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक (दिल का दौरा) आया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सबूत
पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक सामान्य हालत में गाड़ी से उतरता है और कुछ ही सेकंड में अचानक गिर जाता है।

परिवार और इलाके में शोक
मसरूर खान की अचानक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। किसी ने नहीं सोचा था कि रोज़मर्रा का एक सामान्य काम इतनी बड़ी घटना में बदल जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें