जम्मू-कश्मीर डेस्कः श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेन 04688/04687 (बड़गाम-बनिहाल) का विस्तार कर इसे अब श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलाने का फैसला किया है। यह सेवा 11 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है।
ये भी पढ़ेंः-
ट्रेन का नया शेड्यूल
04688 (बड़गाम से कटड़ा): बड़गाम से निर्धारित समय पर रवाना, बनिहाल सुबह 10:10 बजे छोड़कर दोपहर 1:00 बजे कटड़ा पहुंचेगी।
बनिहाल के बाद ठहराव: खारी, सुंबर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल, रियासी।
04687 (कटड़ा से बड़गाम): कटड़ा दोपहर 1:45 बजे रवाना, शाम 5:30 बजे बनिहाल पहुंचेगी। उसके बाद बड़गाम तक निर्धारित समय पर।
कटड़ा-बनिहाल ठहराव ऊपरवाले के समान।
लाभ और सलाह
यह विस्तार स्थानीय लोगों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बड़गाम से कटड़ा तक आसान यात्रा देगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा कि इसका मकसद आवागमन को सुविधाजनक बनाना है। जरूरी: यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (IRCTC या NTES) पर अपडेट चेक करें, क्योंकि समय-समय पर बदलाव हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः- मीठा पसंद है? ये 5 हेल्दी विकल्प रखेंगे फिट
मेष: दिन शुभ रहेगा...