Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘स्पेशल 26’ के सालों बाद अनुपम खेर और काजल अग्रवाल की मुलाकात, फ्लाइट में हुई लंबी बातचीत

February 11, 2026

‘स्पेशल 26’ के सालों बाद अनुपम खेर और काजल अग्रवाल की मुलाकात, फ्लाइट में हुई लंबी बातचीत

हाल ही में अनुपम खेर की मुलाकात साउथ और हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री काजल अग्रवाल से हुई, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।

फ्लाइट के दौरान हुई इस मुलाकात में दोनों ने साथ समय बिताया और पुरानी यादें ताजा कीं। अनुपम ने काजल के साथ ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी पोस्ट करते हुए बताया कि वह लंबे समय बाद हैदराबाद जा रहे थे, तभी उनकी मुलाकात काजल से हो गई।

उन्होंने लिखा कि दोनों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ में साथ काम किया था। फ्लाइट में बातचीत का जिक्र करते हुए अनुपम ने कहा कि वहां बात करने का अलग ही मजा होता है, क्योंकि न मोबाइल का शोर होता है और न कोई और व्यवधान।

अनुपम खेर ने काजल को आत्मविश्वासी और सच्ची इंसान बताया। उन्होंने लिखा कि दोनों ने फिल्मों से लेकर खाने, स्पा, काजल के कश्मीरी ससुराल और उनके बेटे तक कई विषयों पर खुलकर चर्चा की। पोस्ट के अंत में उन्होंने ‘प्यारी काजल’ को प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना की।

दोनों की यह सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस कमेंट कर उनकी जोड़ी की सराहना कर रहे हैं और ‘स्पेशल 26’ से जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नीरज पांडे निर्देशित ‘स्पेशल 26’ 1987 की ओपेरा हाउस डकैती पर आधारित एक थ्रिलर फिल्म थी। कहानी एक ऐसे गिरोह पर केंद्रित है जो खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर अमीर लोगों के यहां छापेमारी करता है। फिल्म में अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, जिमी शेरगिल और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें