Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमीरपुर कोर्ट परिसर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

February 11, 2026

हमीरपुर कोर्ट परिसर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और प्रशासन अलर्ट

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित कोर्ट परिसर को बुधवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी मिलने से परिसर को उड़ाने की धमकी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए और सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई।

ये भी पढ़ें :-

एक माह पूर्व भी मिली थी धमकी

उल्लेखनीय है कि लगभग एक माह पहले भी कोर्ट को इसी प्रकार का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। उस समय एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया था, हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी।

परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात

इस बार प्रारंभिक जांच में ई-मेल शरारतपूर्ण और फर्जी प्रतीत होने पर कोर्ट की कार्यवाही सामान्य रूप से जारी रखी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस बल को परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। साथ ही साइबर माध्यम से ई-मेल के स्रोत की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी देखें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें