
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जब देश के हर क्षेत्र के युवा आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी ह्यविकसित भारत का सपना साकार होता है। वे ह्यमाय भारत केंद्र और गृह मंत्रलय के समन्वय से आयोजित 17वें जनजातीय युवा विनिमय कार्यक्रम के तहत आए 200 जनजातीय युवाओं और 36 युवा अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से आए युवाओं ने भाग लिया।
गुप्ता ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लेकिन अंतिम सूची में स्थान न बना पाने वाले 36 युवा अधिकारियों की प्रेरणादायक यात्र की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा देशसेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। प्रतिभागियों को दिल्ली विधानसभा का गाइडेड टूर कराया गया, जहां उन्हें सदन की ऐतिहासिक और संवैधानिक विरासत से अवगत कराया गया।
इस दौरान विट्ठलभाई पटेल के योगदान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री विट्ठलभाई की गौरव गाथाह्व का प्रदर्शन किया गया तथा ह्यशताब्दी-यात्र: वीर विट्ठलभाई पटेल शीर्षक कॉफी टेबल बुक पर भी चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं से प्रत्यक्ष जुड़ाव युवाओं को नेतृत्व, सेवा और सामाजिक समरसता के लिए प्रेरित करता है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।