Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

महंगे घरों पर लंबी मंथन प्रक्रिया, किफायती हाउसिंग में तुरंत डील: 2025 की रिपोर्ट

February 13, 2026

महंगे घरों पर लंबी मंथन प्रक्रिया, किफायती हाउसिंग में तुरंत डील: 2025 की रिपोर्ट

साल 2025 में देश के बड़े शहरों में घर खरीदने का फैसला लेने में खरीदार पहले की तुलना में ज्यादा समय ले रहे हैं। Anarock Group के एआई आधारित एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म ‘एस्ट्रा’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 से 2 करोड़ रुपये कीमत वाले घरों के लिए औसतन 30 दिन में बुकिंग हुई। 2024 में इसी श्रेणी में यह समय 47 दिन था, यानी करीब 17 दिन की कमी आई है, लेकिन फिर भी यह फैसला लेने में अपेक्षाकृत लंबा समय माना जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, घरों की बढ़ती कीमतें, बाजार में नई परियोजनाओं की अधिक उपलब्धता और निवेश के अन्य विकल्पों का आकर्षक होना खरीदारों को ज्यादा सोचने पर मजबूर कर रहा है।

एनारॉक ग्रुप के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार के मुताबिक, 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक के घरों के लिए औसतन 29 दिन में बुकिंग हुई, जो 2024 के समान ही है। वहीं 3 करोड़ रुपये तक के घरों में 2025 में औसतन 27 दिन लगे, जबकि 2024 में इसी श्रेणी में सबसे कम 17 दिन का समय लगा था।

रिपोर्ट बताती है कि बाजार अब पूरी तरह विक्रेताओं के पक्ष में नहीं रहा। खासकर लग्जरी सेगमेंट में खरीदार ज्यादा विकल्पों के बीच सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं।

हालांकि 2 से 3 करोड़ रुपये के घरों में सबसे तेजी से सौदे हुए। इस श्रेणी में 2025 में औसतन 15 दिन में फैसला लिया गया, जबकि 2024 में 28 दिन लगते थे। इस सेगमेंट में सीमित सप्लाई और खरीदारों का भरोसा तेज निर्णय की वजह माना गया है।

50 लाख रुपये से कम कीमत वाले घरों में भी निर्णय का समय घटा है। 2024 में जहां औसतन 28 दिन लगते थे, वहीं 2025 में यह घटकर 19 दिन रह गया। रिपोर्ट के अनुसार, इस श्रेणी में नई सप्लाई कम होने से खरीदार जल्दी निर्णय ले रहे हैं।

इसके अलावा बड़े शहरों में बढ़ते किराए, आसान होम लोन, डिजिटल लोन प्रोसेस और बेहतर क्रेडिट सुविधाओं ने भी खरीद निर्णय को प्रभावित किया है।

2020 से 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे कम समय 2022 में लगा, जब औसतन 22 दिन में फैसला हुआ। वहीं सबसे ज्यादा समय 2020 में लगा था, जो 35 दिन रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें