iPhone 17e First Look: एप्पल के बजट iPhone 17e का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन 18 फरवरी को भारत और ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही iPhone 17e का First Look सामने आ गया है, जिसमें फोन के नए डिजाइन और फीचर्स की झलक देखने को मिल रही है।
नया डिजाइन और कलर ऑप्शन
YouTube यूट्यूबर Jon Prosser ने iPhone 17e का कॉन्सेप्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फोन का नया लुक और कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि iPhone 17e में पहली बार डायनामिक आईलैंड फीचर दिया जा सकता है, जिससे पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16e के नॉच डिजाइन को अपडेट किया गया है।
फोन ब्लैक, व्हाइट और लैवेंडर रंगों में उपलब्ध होगा। फ्रंट में पतले बेज़ल के साथ डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जबकि बैक में iPhone 16e की तरह सिंगल कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश की सुविधा होगी।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन CRPF जवानों सहित 4 की मौत
फीचर्स और बटन प्लेसमेंट
iPhone 17e में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। इसके अलावा, MagSafe चार्जिंग का भी सपोर्ट हो सकता है। फोन की लेफ्ट साइड में वॉल्यूम कंट्रोल के साथ एक्शन बटन होगा, जबकि पावर बटन दाहिनी साइड में रखा गया है। बता दें कि iPhone 17e को 599 डॉलर यानी लगभग 57,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह आईफोन 128GB के शुरुआती स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है।
कुल मिलाकर, iPhone 17e अपने प्रीवियस वर्जन की तुलना में डिजाइन और फीचर्स के लिहाज से अपडेटेड दिखाई दे रहा है, और यह बजट-फ्रेंडली iPhone की श्रेणी में एप्पल का नया विकल्प साबित हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...